
जमशेदपुर : छात्र आजसू ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा है, जिसमें कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को दी जाने वाली सहयोग राशि के नियमों को स्पष्ट किये जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के स्वास्थ मंत्री ने विगत दिनों कोरोना में मारे गए लोगों के आश्रितों को 50 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की और केंद्र सरकार ने पूर्व में ही आश्रितों को पांच लाख रुपये दिए जाने का ऐलान किया है, ये स्पष्ट होना चाहिए कि किस आधार पर दोनों राशि आश्रितों को मिलेगी. साथ ही वैसे कोरोना के मरीज जिन्हें अस्पताल में बेड नहीं मिला या अस्पताल जाने के क्रम में या घर पर उनकी मौत हुई, उनके आश्रितों को ये सहयोग राशि कैसे मिलेगी. चूंकि स्थानीय अंचलाधिकारी द्वारा ऐसे आवेदनों को जमा नही करवाया जा रहा है. मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने इन तमाम मुद्दों पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है.




