जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन बैठक का आयोजन जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं चुनाव आयोग के द्वारा बीएलए 2 के फार्म पर बुथवार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता को चयन करने पर सहमति बनी है. इस कार्य को युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए गुरुवार को सुबह 11.30 बजे से तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित होगी तथा दुसरा बैठक धालभूमगढ में शनिवार को सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में उपस्थित प्रखण्ड पर्यवेक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत कमिटी के गठन के साथ साथ बुथ कमिटी एवं बीएलए-2 का चयन करने का महत्वपूर्ण सुझाव रखा. इसे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया. बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पर्यवेक्षकों में साकची प्रखण्ड राकेश कुमार तिवारी, पटमदा प्रखण्ड खगेनचन्द्र महतो, मानगो ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण अखिलेश सिंह यादव, चाकुलिया प्रखण्ड केके शुक्ल, घाटशिला प्रखण्ड प्रिंस सिंह, डूमरिया प्रखण्ड गुलाम सरबर, पोटका प्रखण्ड बिजय यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया.




