
जमशेदपुर : जमशेदपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा गुरुवार की शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बेहतर स्वास्थ्य के सुधार के लिए भालूबासा स्थित जम्बू हनुमान मन्दिर में हनुमान जी की महाआरती का आयोजन किया गया. यहां करणी सैनिकों ने 108 द्वीप प्रज्योलित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और आसपास के लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस मौके पर मौजूद प्रदेश संयोजक विनय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, समाजसेवी हरेराम सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान, अम्बिका सिंह, अमित सिंह, विकास सिंह, मोहित सिंह, बंटी सिंह, सतीश सिंह व अन्य मौजूद थे.






