
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में नया बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के आदेश से यह बदलाव किया गया है. इसके तहत चीफ मेडिकल इंडोर सर्विसेज (आइएल-2) के तौर पर कार्यरत डॉ केपी दुबे को टीएमएच से रिलीज कर दिया गया है. वे 10 दिसंबर 2020 से रिटायर हो रहे है. वे करीब 34 साल तक टीएमएच में रहने के बाद रिटायर होने वाले है. उनकी जगह 15 अक्तूबर 2020 से टीएमएच के इ-3 (कांट्रैक्ट) स्तर के चिकित्सक चीफ कंसल्टेंट और एचओडी सर्जरी डॉ श्रीधर प्रधान को चीफ ऑफ मेडिकल इंडोर सर्विसेज आइएल-2 (कांट्रैक्ट) बना दिया गया है. इस बीच वे अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक डॉ केपी दुबे से सारा कामकाज संभाल लेंगे और जीएम मेडिकल सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे. वे जमशेदपुर में रहकर ही सारा कामकाज देखेंगे.





