जमशेदपुर : समाजवादी पार्टी के सांसद राम लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों और विभिन्न विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने साकची गोलचक्कर में सांसद राम लाल सुमन के पुतला को पूरा साकची घुमाया और पुतले को जलाकर अपना विरोध जताया. करणी सेना ने इसे वीर योद्धा का अपमान करार देते हुए सांसद से तत्काल माफी की मांग की. (नीचे भी पढ़े)

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि सांसद अपने बयान को वापस लेकर अगर माफी नहीं मांगी तो करणी सेना और उग्र प्रदर्शन करेगी. इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से बिनय सिंह, संजय सिंह, हरि सिंह राजपूत, मधु सिंह, रंजन सिंह, मोहित सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, मानस सिंह, हिमांशु सिंह, नीतीश सिंह, बमभोला सिंह, मुकेश सिंह, चिंटू सिंह, आशीष सिंह, कृष सिंह, रवि शंकर सिंह, संदीप सिंह, लवकेश सिंह, श्रवण सिंह व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.














