जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन समेत टाटा स्टील की विभिन्न यूनियनों के नेता लगातार मुंबई और पुणे के दौरे पर है. उनका दौरा शुक्रवार को समाप्त होगा और सारे लोग शुक्रवार को लौटेंगे. अंतिम दिन इन लोगों ने टाटा मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (टीएमटीएस) और टीसीएस के कार्यालय का दौरा किया. इन लोगों ने देखा कि वहां का कामकाज का क्या तरीका है. मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दी गयी.(नीचे भी पढ़े)
इन लोगों ने पहले पुणे में मैनेजमेंट और यूनियन के बीच के समन्वय को लेकर दौरा किया और ट्रेनिंग की. इसके बाद विभिन्न प्लांट का दौरा किया. वे लोग शुक्रवार को जमशेदपुर लौटेंगे. दौरा पर जाने वालों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत 11 पदाधिकारी, टाटा स्टील गम्हरिया यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, टीजीएस यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कलिंगानगर, माइंस समेत अन्य यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल थे. इन लोगों ने पहले दिन स्टील कंपनियों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की.














