
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल राधा चौक निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग के परिजनों के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के साथ बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी नाबालिग 30 अप्रैल की घर से गायब हो गई थी. गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पर वह नहीं मिली. बाद में परिजनों ने कीताडीह त्रिमूर्ति चौक निवासी धीरज सिंह पर शक जताते हुए परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और दोनो को गोलपहाडी के पास से बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया और धीरज को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.











