जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में महिला अभिभावकों के लिए सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न प्रकार के डांस कंपटीशन और सिंगिंग कंपटीशन और पिक द चीट एंड परफॉर्म जैसे कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्राचार्या अंकिता तिवारी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर सुझाव और शिकायतों के बीच ऐसे मनोरंजक कार्यक्रम से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच परस्पर मधुर संबंध बने रहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सावन क्वीन अंशु पॉल को चुना गया. बेस्ट डांस के बुलबुल का रहा. कार्यक्रम का संचालन स्वाति शर्मा ने किया. मौके पर प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप प्राचार्या सुमन शर्मा, श्वेता, रजनी शर्मा, श्वाति सिंह, पियाली मंडल, अमीषा, श्रुति, दीपिका पांडा, रानी प्रीति, अलका, पिंकी समेत अन्य शामिल थी.



