जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में जीत मिलने पर बधाई देने वालों एवं स्वागत करने वालों का तांता लगा है. रविवार को इसी क्रम में यूनियन नेता अनीश झा के कदमा आवास में क्षत्रिय संघ महिला समिति की रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने यूनियन में लगातार जीत हासिल करने वाले अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल और बुके भेंटकर अभिनन्दन किया. साथ ही जीत को निरंतर मजदूरों और आम जनता के सहयोग करने का परिणाम बताया. विदित हो कि अमन सिंह 1997 से यूनियन में चुने जा रहे है. दिनेश कुमार 2012 से और अनीश झा भी लगातार चार बार चुनाव जीत चुके है.



