
जमशेदपुर : झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से आगामी 12 दिसंबर को जमशेदपुर में मजदूर अधिकार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन के आह्वान पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. कदमा जॉगर्स पार्क में इसका आयोजन होने जा रहा है, जहां कोल्हान प्रमंडल के अनेक असंगठित मजदूर इस शिविर में शामिल होंगे. एक वार्ता के दौरान यूनियन ने इसकी जानकारी दी. यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूर हितों को लेकर यहां चर्चा की जाएगी. खासकर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए चार श्रम कानून कोड से होने वाले नुकसान के विषय मे यहां मजदूरों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी. शिविर में प्राप्त निष्कर्ष के बाद आगे आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी.




