
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट (नुवोको) कम्पनी के गेट पर मेसर्स आर.के. इरेक्टर व मेसर्स के. ई. सी. व मेसर्स जय गुरु कंस्ट्रक्सन मेसर्स मुन्ना कंस्ट्रक्सन, दक्ष पावर, आनन्द इंजीनियरिग, आशिर्वाद कंस्ट्रक्सन के कर्मचारियों को लॉक डाउन अवधि का बकाया वेतन नही मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सैकड़ो मजदूरों ने नुवोको कम्पनी के गेट पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि पूर्व के आंदोलन के दौरान कंपनी प्रबंधन ने 72 घंटे में लॉक डाउन से वंचित कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान करने आश्वासन दिया था.
वहीं वादा पूरा नही होने पर आक्रोशित सभी मजदूरों को कंपनी प्रबंधन के पुनः मंगलवार तक धैर्य रखने की अपील की, एंव कुछ जरूरतमंद मजदूरों को कच्चा राशन सामग्री भी उपलब्ध करवाया. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन को और तेज करेंगे. चूंकि, नुवोको सीमेंट कंपनी के ही ठेका मजदूर है, इस कारण इसको लेकर कंपनी प्रबंधन ही इसके लिए जिम्मेदार है और कंपनी को उनका वेतन मिले, यह सुनिश्चित किया जा ना चाहिए. इंटक के नेता और आम मजदूर यूनियन के पदाधिकारी राजीव पांडेय ने कहा है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे.





