
जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वह्न करते हुए लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण काल के दौरान सामाजिक सेवाओं में तेजी लायी है. पहले टाटा समूह ने 1500 करोड़ से ज्यादा की मदद की है जबकि टाटा स्टील की ओर से अपने स्तर पर अपने सारे ऑपरेशन वाले इलाके में सेवाएं दे रहा है. इस कड़ी में टाटा स्टील ने गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाने का कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत 45 दिनों में 25 लाख लोगों तक खाना खिलाया गया है. यह जानकारी टाटा स्टील के सीएसआर के चीफ सौरभ राय ने टेलीफोनिक प्रेस कांफ्रेंस में कहीं. इसके अलावा 9500 प्रवासी मजदूरों तक टाटा स्टील ने पहुंच बनायी है, जिनको मोबाइल रिचार्ज से लेकर खाना से लेकर तमाम चीजें डिजिटल तरीके से संपर्क कर अपने सेंटरों से मदद पहुंचवायी है. करीब 22 राज्यों के जरूरतमंदों तक प हुंच बनायी है. अभी टाटा स्टील जमशेदपुर से होकर गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए पारडीह के पास एक सेंटर खोली है, जहां लोगों को चप्पल के अलावा एक समय का खाना दे रही है जबकि लोगों को पानी भी पिला रही है. इसके तहत चिकित्सकों को भी वहां रखा गया है, जो चिकित्सक वहां रहकर उनको स्वास्थ्य सेवाओं में मदद कर रहे है और पैर में छाला पड़ने वाले लोगों की मदद भी कर रहे है. वहां पर साइकिल से जाने वालों का साइकिल पंक्चर बनाने का भी इंतजाम कर दिया गया है. राज्य सरकार की मशीनिरोयं के साथ टाटा स्टील मनरेगा सेल के साथ काम कर रहा है ताकि प्रवासी मजदूरों को रोजी रोजगार उपलब्ध कराया जा सके. सब्जियों की खरीद और बिक्री का कार्यक्रम भी टाटा स्टील चला रही थी, जिससे किसानों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसके जरिये अब 12 हजार किलो सब्जियों को बेचा जा चुका है जबकि 15 हजार लोगों को कैश फॉर वर्क यानी ठोंगा बनाने से लेकर कई सारे छोटे काम से जोड़कर उनको पैसे उपलब्ध कराये जा रहे है.














