
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में आदित्यपुर टोल ब्रिज की ओर से मानगो की ओर जा रहे एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई. बताया जाता है कि वह युवक आदित्यपुर से होते हुए मानगो न रहा था कि, कदमा के पास खड़ी एक ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

बाइक के नंबर की जांच की गई तो वह गाड़ी दिनेश महतो का है यह बातें सामने आई है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना कदमा के पास घोड़ा चौक के पास घटी है. वैसे मरीन ड्राइव लगातार खतरनाक होता जा रहा है. वहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती जा रही है. इस पर लगाम लगाने की जरूरत है.







