चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया थाना क्षेत्र के कालापाथर पंचायत के डुमुरडीहा गांव निवासी मालती सोरेन 25 ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखकर इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस पदाधिकारी गांव में लोगों से पूछताछ कर रही है. आत्महत्या करने की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा भी गांव पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस उसके कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.







