जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुस्तकालय सह वाचनालय की शुरुआत की गई. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने आज पुस्तकालय सह वाचनालय का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल के साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग व अन्य लोग भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल की पहल पर गोलमुरी पुलिस लाइन में बच्चों के लिए एक पुस्तकालय सह वाचनालय की स्थापना की गई है. आज पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल ने पुस्तकालय सह वाचनालय का उद्घाटन किया. पुस्तकालय में विशेष रुप से बच्चों के उपयोग लायक पुस्तकें संग्रहित की गई हैं. इससे पुस्तकालय में बच्चों को महापुरुषों की जीवनी को भी पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा. पुस्तकालय में कुछ अलग तरह की पुस्तकें संग्रहित करने का निर्णय लिया गया है. यही नहीं, पुस्तकालय को और बेहतर बनाने एवं उसके सफल संचाल न के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
आज पुस्तकालय का उद्घाटन होते ही पुस्तकालय में बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी. उत्साहित बच्चे पुस्तकालय के अवलोकन के साथ ही अपनी पसंद की पुस्तकें लेकर पढ़ते भी नजर आये. वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुस्तकालय का विधिवत संचालन आरंभ होने के पश्चात आवश्यकतानुसार पुस्तकालय में और भी नई पुस्तकें लाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि पुस्तकालय की स्थापना के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था, किन्तु वह प्रयास अब सफल हो पाया है.




