जमशेदपुर: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई कार्यकारिणी ने अपने सेवा कार्यकाल की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की गयी. इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर जमशेदपुर में क्लब द्वारा 50 पौधे लगाए गए.
कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गयी जब पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा बाजपेई, क्षेत्र के प्रेरणास्रोत रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल एवं जोन चेयरपर्सन पुष्पलता की गरिमामयी उपस्थिति ने टीम को आशीर्वाद व प्रेरणा प्रदान की. इस शुभ अवसर पर क्लब की नई टीम की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ममता मूंका, सचिव अंशुल रिंगासिया, कोषाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेहा चौधरी, पूर्व रीजन चेयरपर्सन नवनीत चौधरी, रोहित अग्रवाल, प्रकाश सिंह, सुमित मूंका, आकाश अग्रवाल, मुकेश पटवारी, अर्चना अग्रवाल एवं मेघा चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे. क्लब की अध्यक्ष ममता मूंका ने बताया कि “हमारा उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और सतत विकास के भाव को जाग्रत करना है. ‘पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ’ का संदेश लेकर हम पूरे कार्यकाल में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित करेंगे.”




