जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन अपने पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत रविवार यानी 25 दिसंबर से अनिश्चित्कालीन भूख हड़ताल शुरू करने जा रही है. शनिवार को इन्होंने एक बैठक कर इसकी रणनीति बनाई. यूनियन ने डीजल के दामों में वैट लगाए जाने, 75 फीसदी स्थानीय वाहन मालिकों को कार्य दिये जाने, वाहनो पर लगाए जाने वाले बेतहाशा टैक्स को कम किये जाने समेत कुल 11 मांगो को लेकर पूर्व से ही आंदोलन किया है और अब इसी को उग्र करते हुए कल से इनके द्वारा साकची स्थित बिरसा पार्क के समक्ष इनके द्वारा अनिश्चित्कालीन धरना शुरू कर दिया जायेगा. यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब आर या पार की लड़ाई होगी और ज़ब तक इनकी मांगे पूर्ण नहीं होती तब तक ये पीछे नहीं हटेंगे.











