
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉकडाउन के दौरान रविवार को कुल 89 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ाए. वहीं 40 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. बिना मास्क पकड़ाए लोगों से कुल 20,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं लॉकडाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 44,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में रविवार को कुल 64,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं बात अगर पूरे झारखंड की करे तो रविवार को पूरे झारखंड में 290 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ाए. जिनसे 1,12,300 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं पूरे झारखंड में कुल 2,68,500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





