
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोनारी निवासी इंतू यादव पर फायरिंग कर दी. घटना सुबह 10 बजे की बताई का रही है. हालांकि इस घटना में इंतू यादव बाल बाल बच गया.इधर घटना के बाद इंतू ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. इंतू ने पुलिस को अपराधियों के नाम भी बताए है. थाना प्रभारी विष्णु राउत के अनुसार इंतू पूर्व में जेल जा चुका है. वह बाइक से सोनारी से बिष्टुपुर की ओर आ रहा था. इसी बीच सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास पीछे से बाइक सवार युवक पहुंचे और उसपर फायरिंग कर दी. फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.






