जमशेदपुर : अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक किशन लाल वर्मा, केंद्रीय अध्यक्ष ज्वाला सिंह लोधी, महासचिव कमल प्रसाद लोधी, संगठन सचिव परमेश्वर लोधी, उपाध्यक्ष हृदयनाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष अवध राम लोधी, महिला अध्यक्ष संगीता लोधी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष मेघा लोधी, कंचन देवी, मंदा देवी, सीमा देवी, पद्मा देवी एवं जमुना लोधी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में समाज की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए तिरंगा फहराया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर अपने संबोधन में राजकुमार सिंह लोधी ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बंधकर समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने सभी समाज बंधुओं का आपसी मतभेदों एवं दूरियों को समाप्त कर समाज के उत्थान, विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण करने के लिए आह्वान किया.




