जमशेदपुर: महेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी महोत्सव 5158वां वर्ष के शुभ अवसर पर महेश्वरी मंडल, जमशेदपुर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रम के छटे दिन महेश्वरी महिला मण्डल द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन मंडल के वातानुकूलित हॉल में 4 बजे से शुरू किया गया. सर्वप्रथम गिरिराज शालिनी महेश्वरी और विनोद अनिता सारदा ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मनोज कुमार शर्मा ने भगवान हनुमान और रामजी की पूजा करवाई. कृष्णा लखोटिया और उनकी टीम के द्वारा भक्तिमय,संगीतमय और मधुर स्वर में पाठ का वाचन किया. (नीचे भी पढ़ें)

हर चौपाई के साथ भजनों की अमृत वर्षा कर माहौल को भक्ति और ज्ञान से परिपूर्ण कर दिया. सबों ने 2 घंटे में इसका पूरा फायदा उठाया. अंत में भगवान की आरती और प्रार्थना की गई. भगवान के दरबार को फूलों और विद्युत की रोशनी से बहुत ही सुन्दर और आकर्षक सजाया गया. सबों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन की संयोजिका उर्मिला सारदा, चंद्रकांता सारदा और वंदना धूत थी. प्रायोजक गिरिराज शालिनी महेश्वरी और विनोद अनिता शारदा थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश्वरी मंडल, महेश्वरी युवा संगठन और महेश्वरी महिला मण्डल के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिला.














