
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र स्थित गुरुद्वारा एरिया ओल्ड रानीकुदर स्थित श्री श्री शांति संघ कद काली मंदिर से चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमे रखे पैसों की चोरी कर ली. यह मंदिर वर्ष 1971 से स्थापित है. बताया जाता है कि रात को चोरो ने मंदिरों में धावा बोला और मंदिर का गेट का ताला तोड़ा फिर दानपेटी को तोड़कर उसमे रखे पैसो को चोरी की और चलते बने. चोरों ने मंदिर की अलमारी को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे लोग असफल रहे.

सुबह जब पुजारी आए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और दान पेटी का भी ताला तोड़कर चोरी की गई है. चोरी जब आसपास जानकारी ली गई तो कुछ दूरी पर दान पेटी का ताला लावारिस हालत में पाया गया. इस मंदिर में पहले भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. लगातार दो बार चोरी की घटना होने से लोगों में काफी गुस्सा है. बिष्टुपुर थाना को इस घटना की सूचना दी गई है और मामले में एफआईआर दर्ज किया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही हैं.















