जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां मानगो डिमना रोड के तड़ीपार अपराधी उमेष कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने नामज आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गयी है. इसे लेकर एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को उलीडीह थीना क्षेत्र के मानगो डिमना रोड स्थित पथ निवासी तड़ीपार अपराधी के घर टेक चौधरी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. वहीं उनके घर पर लगी सीसीटीवी फुटैज को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में गुड्डू पांडेय के पिता बिरेंद्र पांडेय ने उलीडीह थाने में टेका चौधरी व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. जिसे पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गयी है. हमलावर टेका चौधरी शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में जेल गया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. वह गणेश सिंह के गिरोह से जुड़ा है. एसएसपी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की गयी थी. अपराधी ने पुराने विवाद में बदला लेने के लिए फायरिंग किया था. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.














