जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में आगामी 23 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. पूरे नगर निगम क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति पूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी के तहत शनिवार को जिला पुलिस के जवानों ने मानगो के हर इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की. विशेष रूप से आजादनगर बस्ती और डिमना रोड जैसे क्षेत्रों में, जहां एक ओर मुस्लिम बहुल तो दूसरी ओर हिंदू बहुल इलाके हैं, वहां जातिवाद के नाम पर मतदान की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है. (नीचे भी पढ़ें)
मतदान से पूर्व जिला प्रशासन पूरे इलाके को चाक चौबंद कर दिया है. हर चौक-चौराहे और मोहल्ले में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह तैयार है.जिला प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के निवासी सभी नागरिकों से निर्भीक होकर एवं शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है.



