कोलंबो: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम मैदान में खेल जा रहे सुपर 8 के पहला मैच बारिश के कारण धुल गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक बांट दिया गया. इस तरह सुपर 8 का पहला मैच बिना खेले खत्म हो गया.(नीचे भी पढ़े)
बारिश शुरू होने से पहले समय पर टॉस हुआ. जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था. जबकि न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किये थे. कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट की गड़बड़ी से उबरने के बाद टीम में लौटे थे. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी ने भी वापसी की थी.



