जमशेदपुर : श्री राणीसती सत्संग समिति टाटानगर द्धारा एक दिवसीय 27वां श्री मंगसीर नवमी महोत्सव आगामी माह 2 दिसम्बर (बुधवार) को बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन (श्याम मंदिर के पीछे) में धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस वर्ष के विशेष कार्यक्रम में छप्पन भोग, सवामणी, चुनड़ उत्सव, गजरा उत्सव, घूमर नृत्य शामिल है. मंगल पाठ 2 बजे से कोलकाता की देविका बाजोरिया करेगी, रात्रि 9 बजे राजस्थान के जयपुर से भजन गायक अभिषेक नामा को आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री राणी सती सत्संग समिति टाटानगर के सदस्यों ने दादी भक्तों से आग्रह करते हुए कहा है कि सपरिवार पधाकरें और दादी जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करें.












