जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार मे मारवाड़ी समाज के होने वाले चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं से सुयोग्य प्रत्याशी को मत देकर समाज को मजबूत करने का आग्रह किया. समाज सबका है किसी की जागीर नहीं, यह सन्देश हर परिवार तक पहुंचाने क़े उद्देश्य से श्री श्याम भक्त मंडल ने मुहिम चलाया है. समाज मे सबको मौका मिलना चाहिए. कुछ अति लोग समाज क़े सभी संस्थाओ मे अपना कब्ज़ा चाहते है जो समाजहित मे नहीं है. समाज क़े मध्यम और निम्न वर्ग क़े लोगो को भी मुख्यधारा मे लाने का प्रयास किये जाने की अवश्यकता है.(नीचे भी पढ़े)

पैसे क़े बल पर कुछ लोगो को प्रभावित किया जा सकता है. पूरे समाज को नहीं. भक्त मंडल क़े संयोजक पवन अग्रवाल क़े अनुसार हमारा उद्देश्य है, समाज का समेकित विकास हो, समाज मजबूत हो, सभी वर्ग क़े लोगो की सहभागिता हो, कुछ लोगो क़े हाथों मे समाज को गिरवी नहीं रखा जा सकता. साकची बाजार भ्रमन मे मुरारी लाल गोयल, राजू खंडेलवाल, संजय शर्मा, विकाश अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल, धनराज गुप्ता, बजरंग केवलका, बिमल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे.



