जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला माहवाड़ी सम्मेलन के आगामी 14 होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील शर्मा लिप्पू ने गुरुवार को सीतारामडेरा, भालूबासा और काशीडीह क्षेत्रों में ज़बरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया एवं उनके साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान लिप्पू शर्मा ने अत्यंत विनम्रता से आम लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि समाजसेवा उनके लिए कर्तव्य है, न कि परिचय. (नीचे भी पढ़ें)
जन संपर्क के दौरान उन्होंने अपने अब तक किये सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि वे अब तक 85 बार प्लेटलेट दान कर चुके हैं और यह क्रम अभी जारी है. इसी तरह गर्मी में जल पात्र एवं वाटर चिलर की स्थापना, कोरोना काल में संक्रमितों एवं जरूरतमंद लोगों की दिन-रात सहायता, मारवाड़ी समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग, जन स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय भागीदारी, मरवाड़ी भाषा के प्रचार के लिए मारवाड़ी फ़िल्म फ़ेस्टिवल में फ़िल्मों के प्रदर्शन, व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल तो की ही है, साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शानदार सेवा दी है, जैसे मरवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मरवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक व उपाध्यक्ष, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में लोक संपर्क एवं कल्याण प्रकोष्ठ के सचिव के अलावा कई अन्य सामाजिक मंचों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है. लिप्पू शर्मा ने कहा कि उनकी पहचान उनके काम से है. वे कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं. उनके लिए उनकी टीम ही बड़ी ताकत है, जहां अनुभव और युवा ऊर्जा साथ मिलकर हर काम को संभव बना देती है. (नीचे भी पढ़ें)
आज के दौरे के दौरान लिप्पू शर्मा के साथ बबलू अग्रवाल ‘मिनी’, बजरंग अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, विनोद शर्मा, चेरी मुनका, निर्मल अग्रवाल, पंकज चावछरिया, मालिराम मलू भाई, उमेश खीरवाल सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



