गालूडीह: उलदा पंचायत के सुसनीगाड़िया गांव में गुरुवार को आत्मा के द्वारा कृषक पाठशाला के प्रथम सत्र का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों को मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती, खाद, बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी और खेत की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी. बीटीएम बृजेश कुमार ने कहा कि रासायनिक उर्वरक का अधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे शरीर में तरह-तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं.(नीचे भी पढ़े)
प्राकृतिक खेती में फसल उगाने के दौरान कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो मानव शरीर को मजबूत बनाते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. इसके अलावा, प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और फसल की पैदावार भी अच्छी होती है। मौके पर बीटीएम बृजेश कुमार, एटीएम शशिकला महतो, प्रशिक्षक संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.



