
जमशेदपुर : जमशेदपुर के रविवार की देर रात दो अलग-अलग दो इलाकों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना साकची थाना क्षेत्र की है जहां ट्रेजरी के क्लर्क जगन्नाथ माहली के घर पर चोरी की गई इस संबंध में साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जगन्नाथ माहली मूल रूप से धालभूमगढ़ के रहने वाले है. वे अपने परिवार के साथ ओल्ड बाराद्वारी स्थित क्वाटर संख्या एल 4/99 में रहते है। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ धालभूमगढ़ स्थित गांव गए हुए थे। सोमवार को जब वापस आए तो पाया कि उनके घर में चोरी कर ली गई है। जांच की तो पाया कि उनके घर चोरों ने अलमारी में रखे 30 हजार नगद की चोरी की है बाकी अन्य सामानों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। वहीं दूसरी घटना सुंदर नगर थाना क्षेत्र की है जहां एसी मैकेनिक कदमडीह निवासी रामेश्वर महतो के घर पर चोरों ने 50 हजार नगद और लगभग 1.70 लाख के गहने चुरा लिया। रामेश्वर अपने घर को बंद कर दूसरे घर में सोए हुए थे जब सुबह उठकर अपने घर गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि अलमीरा को खोल कर उसमें से चोरी की गई है इस दोनों मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।






