जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक के पास स्थित नये एमजीएम अस्पताल में शनिवार की सुबह जोरदार हंगामा हुआ. इस दौरान अपना इलाज कराने पहुंचे एक मरीज के परिजन की होमगार्ड जवानों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
लोगों का आरोप है कि अकारण ही होमगार्ड जवानों ने उनकी पिटाई कर दी है. बताया जाता है कि मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सैफ अली अपने पिताजी को इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)
वे लोग डॉक्टर का वेट कर रहे थे. इसी दौरान 5 से 6 होमगार्ड जवान उसके पास आये और कहने लगे कि तुम नशा में हो. इससे सैफ अली गुस्सा गये और होमगार्ड के जवानों को खरी खोटी सुनायी, जिसके बाद होमगार्ड के जवानों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इस पिटाई के दौरान अस्पताल में हंगामा हो गया.



