
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम अस्पताल) को दुरुस्त करने को लेकर गुरुवार को रांची से स्वास्थय विभाग की क्वालिटी टीम के तीन सदस्य एमजीएम अस्पताल का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होने अस्पताल में बायो डिग्रेडिबल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ली. टीम के साथ स्वास्थय मंत्री के पीए राजेश बहादुर और अस्पताल के अधीक्षक भी मौजूद थे. जांच कर रहे अपर निदेशक बी मरांडी ने अस्पताल में कई खामिया देखी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में वर्तमान में चल रहे बायो प्लांट की हालत ठीक नहीं है. हालांकि, एक महीने के बाद इसे आदित्यपुर शिफ्ट कर दिया जाएगा. अस्पताल परिसर में वेस्ट केबिन का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए अस्पताल में जगह का भी चयन कर लिया गया है. साथ ही अस्पताल में वेस्ट जेनरेशन की भी जांच की गई कि कहां-कहां से ये कचड़े आ रहा है. वहां पर अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से निष्पादन करने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि सिवरेज को भी सुधारने की जरुरत है. यहां से तैयार किए गए रिपोर्ट को स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा जाएगा. जिसके बाद आगे का काम शुरु किया जायेगा.







