
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती विकास कॉलोनी निवासी शिवशंकर के घर पर बस्ती के रहने वाले ही धीरज सिंह ने हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. गोली घर के दीवार में जा धंसी. हालांकि जब तक घर के लोगों से पकड़ पाते तब तक वहां से फरार हो चुका था.

इस मामले में शिव शंकर के बेटे अजय कुमार के बयान पर गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत की गई है। अजय ने बताया कि धीरज अपराधिक प्रवृत्ति का है, उसके पिता का साकची बाज़ार में लाउंड्री का कारोबार हैं जिस कारण धीरज उनसे आए दिन रंगदारी की मांग करता है. बीते दिनों भी उसने रंगदारी देने की बात कही मना करने पर गुरुवार शाम 5 बजे वह एक बाइक से घर के बाहर आया और बंदूक निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी.

जाते-जाते उसने कहा कि काम बंद करो नहीं तो गोली से मार दूंगा और वह फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस इलाके की छानबीन की पर धीरज के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली. इस घटना से शिव शंकर के घर वाले डरे सहमे से हैं. पुलिस की ओर से अपराधियों की तलाश की जारही है. गोलमुरी क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार हो रहा है.





