
जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में बीते 6 मार्च की रात परसुडीह की एक लावारिश महिला मरीज से बलात्कार कि पुष्टि जिला पुलिस ने कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने उसे परसुडीह स्थित उसके आवास से खोज निकाला। इस मामले में साकची थाना में महिला के बयान पर अज्ञात पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर न्यायालय में 164 के तहत बयान भी करवा दिया। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया और महिला को खोज निकाला गया। वहीं इस मामले में दोषी युवक की भी पहचान की जा चुकी है संभव है कि पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा कर सकती है। इधर घटना को छुपाने में अस्पताल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक प्रेस वार्ता कर घटना को गलत बताया था। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला के आस पास वाले बेड में भर्ती महिलाओं कि भी छुट्टी कर दी थी जबकि पुलिस ने जब जांच कि तो पाया कि घटना कि रात पीड़ित महिला सफाईकर्मियों के साथ रोती हुई बाहर कि तरफ जाती हुई दिखाई दे रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की गई थी पर जिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसका खुलासा किया। पुलिस शुक्रवार को इस घटना से पर्दा उठा देगी। आपको बता दें कि इसी जिले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आवास भी है. वे खुद इस अस्पताल को लेकर काफी कदम उठा रहे है, लेकिन जमशेदपुर की पुलिस लगातार छह दिनों से उनके ही अस्पताल में बलात्कार होता है, लेकिन उसको झुठलाने में लगी रहती है. बाद में मीडिया के दबाव और सच सामने लाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.




