जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत बागानशाही रोड नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय सोहेब उर्फ सुग्गी बुधवार को जुलूस में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हैं.परिजनों के अनुसार सोहेब के पिता का नाम रमजान अली है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. बुधवार को वह जुलूस में जाने की बात कहकर घर से निकला था. (नीचे भी पढ़े)
काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. समाचार लिखे जाने तक सोहेब का पता नहीं चल पाया था. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सोहेब उर्फ सुग्गी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार अथवा नजदीकी थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे सकुशल घर पहुंचाया जा सके.







