
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जुगसलाई विधानसभा की महिला बहनों संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाया..तिलोत्तमा कालिंदी, शांति देवी, ममता महतो, सारथी सिंह, किरण देवी, मीना देवी आदि बहनों से उन्होंने राखी बंधवाई। सभी बहनों ने विधायक की कलाई में राखी बांधकर उनकी सलामती की मंगलकामना की। विधायक ने अपनी बहनों को उपहार दिया, हालचाल पूछा और जिंदगी भर सुख-दुःख में मदद करने का वादा किया।




