जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बीते दिनों छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सोमवार को जमशेदपुर शिक्षा पदाधिकारी से अभिभावक संघ ने मुलाकात की है. उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जमशेदपुर के स्कूलों में आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं सामने आ रही है. कभी किसी छात्रा के साथ कोई शिक्षक बदसलूकी करता है तो कभी स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आती है. इससे जमशेदपुर अभिभावक संघ में उबाल है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के 11 ए के छात्र ने 11बी की छात्रा को कक्षा के बाहर बुलाया. जब छात्रा कक्षा के बाहर आयी तो उसे बाथरुम ले जाकर उनके सिर पर धारधार हथियार से हमला किया गया. जिसके बाद उस छात्रा को 20-25 टांके लगे है. जिस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गयी. उनकी मांग है कि मोतीलाल नेहरू स्कूल के घटित घटना के तथ्यों को सामने लाया जाए, सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा, स्कूल बैग जांच करने की मांग रखी गयी है.



