जमशेदपुर : हजरत इमाम हुसैन के शहादत एवं कुर्बानी का प्रतीक माने जाने वाला पर्व मोहर्रम के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी विभिन्न अखाड़ों में शामिल हुए जहां उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया. मकदमपुर रोड नंबर 2 के अखाड़ा, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के हिल व्यू एरिया के हुसैनी इस्लामी अखाड़ा, जुगशालाई नगर परिषद क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला अंतर्गत गद्दी युथ फाउंडेशन कमेटी के अखाड़ा, जामा मस्जिद स्थित अंजुमन तेग इस्लामी अखाड़ा में शामिल हुए और अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया.(नीचे भी पढ़े)

ईदगाह मैदान स्थित अंजुमन शायदाई इस्लाम अखाड़ा, गौरी शंकर रोड स्थित पटना कॉलोनी फ़िदा इ इस्लाम अखाड़ा,गरीब नवाज कॉलोनी अखाड़ा,पीबी रोड ओरिन्त क्लब अखाड़ा, हुमा लाइन अखाड़ा, इस्लाम नगर अखाड़ा, हबीब नगर अखाड़ा, पुरानी बस्ती रोड तेल लाइन अखाड़ा आदि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के सभी अखाड़ों में विधायक शामिल हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम त्याग और बलिदान का पर्व है.(नीचे भी पढ़े)

अमन और एकता का नजारा दिखता है इस पर्व में. इस मौके पर मोहम्मद सुबेद आलम, नौशाद आलम, शामू मल्लिक, मोहम्मद ज़मील, मोहम्मद शमशाद, साजिद, एमडी सलाम, मोहम्मद सगीर, नूर दिन, सलीम मल्लिक, मनसूर अली, एमडी सलाम, अब्दुल कादिर, तस्लीम, तफसीर, रूबल सिंह, सिमरन आदि विभिन्न अखाड़ा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.



