बोकारो : बोकारो में मुहर्रम के अवसर पर कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया. भव्य जुलूस को देखते हुए बोकारो के सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी तथा बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सभी मिनी नियंत्रण कक्षों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
जुलूस के दौरान जुलूस की ड्रोन से भी निगरानी की गई तथा प्रशासन की ओर से वज्र वाहन भी सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आये. बोकारो के सभी डीएसपी समेत कई अधिकारी भी जुलूस पर नजर बनाये रहे. इस दौरान भव्य ताजिया निकाली गई. जुलूस में युवाओं द्वारा तरह-तरह के करतब भी दिखाये गए. (नीचे भी पढ़ें)
जुलूस के मद्देनजर शहर के कई सड़कों पर भी ट्रैफिक का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया था. ताकि जुलूस निकलने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. जुलूस में पुलिस गाड़ियां भी साथ रहीं.



