
जमशेदपुर : भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा कांग्रेस नेता ऋषि पांडेय के खिलाफ टेल्को के मदर टेरेसा मामले में की गई शिकायत के बाद कांग्रेस नेता ऋषि पांडेय खुद आगे आये है. उन्होंने कहा है कि अभी शार्प भारत के न्यूज पोर्टल पर उन्होंने खुद से जुड़ी खबर को पढ़ी. उन्होंने कहा कि वे केवल पुष्पा तिर्की के बयान पर जांच की मांग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक और उपायुक्त से की. उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है बल्कि उन्होंने तो सच जनता के सामने आएं इसकी मांग की है. ऋषि पांडेय ने बताया कि हरपाल सिंह थापर समाजसेवा का काम करते थे. अगर उनके और उनके परिवार के साथ अन्याय हो रहा है तो आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति सामाजिक काम नहीं करेगा. अगर कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसे जांच से भय नही होना चाहिए. ऋषि पांडेय ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आरोप लगते रहते हैं, इससे घबराना नहीं चाहिए. जहां तक कौन लोग रेकी कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं, उनका वीडियो फुटेज प्रशासन को निकालना चाहिए. फोन पर धमकी देने वाले पर भी जिला प्रशासन कार्रवाई करे.





