
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत जीता सिंह बागान निवासी शशि दुकानिया के घर से चोरों ने हजारों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में गुरुवार को शशि गोलमुरी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शशि 31 दिसंबर को अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा करने देवघर गए हुए थे। 1 जनवरी को जब वापस लौटे तो अपने घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जांच में पता चला कि घर से एक सोने की गिन्नी और एक सोने का चांदी का सिक्का गायब है शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।







