
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो संसदीय समिति की बैठक के क्रम में अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला का दर्शन किया. पूजारी हेमंत दास ने उनका पूजन कराया. सरयू नदी के तट पर हनुमान गढ़ी में उन्होंने पूजा अर्चना की. सांसद ने बताया कि अयोध्या में काफी तेजी से भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य जारी है. उन्होंने वहां के निर्माण कार्य को भी देखा. सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य को देखकर वे आह्लादित हो गये है. उनके साथ गुजरात के पाटन से सांसद भरत सिंह दाबी, मानसिक के सांसद हेमंत गोडसे भी थे. सांसद विद्युत वरण महतो यहां के पश्चात इस उद्योग संबंधी संसदीय स्थायी समिति अपनी अगली बैठक के लिए अहमदाबाद की ओर प्रस्थान कर रही है.




