जमशेदपुर : मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 और 27 जून 2026 को जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे. जुलूस के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रमुख बदलाव
कदमा से बेलीबोधनवाला घाट जाने वाले जुलूस के दौरान परिसदन और रीगल गोलचक्कर की ओर से आने-जाने वाले वाहन जुलूस के बगल वाली लेन का उपयोग करेंगे.
वैकल्पिक लेन : बिष्टुपुर बाजार से निकलने वाले जुलूस के समय भोल्टास और रीगल गोलचक्कर की ओर से आने वाले वाहन वैकल्पिक लेन से गुजरेंगे.
एक लेन का उपयोग : परसुडीह और जुगसलाई से बेलीबोधनवाला घाट जाने वाले जुलूस के दौरान सुंदरनगर और भोल्टास की ओर से आने-जाने वाले वाहन एक लेन का उपयोग करेंगे.
रुट डायवर्ट : साकची मोहम्मडन लाइन से निकलने वाले जुलूस के दौरान साकची-बारीडीह मार्ग पर वाहनों को हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर और दिल्ली दरबार मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा.
एक-लेन व्यवस्था लागू : बंगाल क्लब और पंप हाउस क्षेत्र में जुलूस के दौरान दोनों दिशाओं के वाहनों के लिए एक-लेन व्यवस्था लागू रहेगी.
मानगो और आजादनगर क्षेत्र में विशेष व्यवस्था : मानगो थाना क्षेत्र का जुलूस बड़ा हनुमान मंदिर होते हुए मानगो चौक तक जाएगा, जबकि आजादनगर का जुलूस ओल्ड पुरुलिया रोड और मानगो गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर बढ़ेगा. इस दौरान पारडीह चौक से साकची जाने वाले वाहनों को पारडीह चौक पर रोककर डिमना चौक की ओर भेजा जाएगा. साकची से पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड जाने वाले वाहनों को मानगो चौक पर रोककर डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
टेल्को क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था : टेल्को बारीनगर से निकलने वाला जुलूस एम टाइप चौक, जी हॉस्टल चौक, एन टाइप चौक और धोबी घाट होते हुए वापस निर्धारित मार्ग से हुडको डैम तक जाएगा. इस दौरान एम टाइप चौक से धोबी घाट तक सड़क वन-वे रहेगी.
भारी वाहनों के लिए नो – इंट्री : 26 जून को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन दोनों दिशाओं में जारी रहेगा. दोपहर 1 बजे से 27 जून की सुबह 3 बजे तक सभी भारी वाहन और मालवाहक चारपहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.
यातायात पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करें.








