
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी समाज के मुखिया सुरेश मुखी के नेतृत्व में नगर स्वास्थ्य विभाग टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) को मांग पत्र सौंपा गया है. पत्र के माध्यम से बस्ती में नियमित रूप से फॉगिंग मशीन लगायी जाये ताकि मच्छरों से बस्तीवासियों को निजात दिलाया जा सके और इससे बस्ती के लोग सुरक्षित रह सके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश मुखी, बाबू मुखी, बिट्टू मुखी, सावन मुखी इत्यादि लोग शामिल थे.



