जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह जेल के पीछे स्थित जंगल में बबलू नामक युवक को पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गयी. मृतक नया बस्ती का रहने वाला है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बबलू नामक व्यक्ति की मौत हो गयी है. बबलू बागबेड़ा नया बस्ती का रहने वाला है. बताया जाता है कि बबलू एक श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए आया था. बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लड़कों ने उन पर हमला शुरू कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. पीटकर उनको पहले घायल कर दिया और फिर दिनदहाड़े लोगों ने उसको कूचकर मार दिया. जानकारी होने के बाद परसुडीह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्यारों की पहचान कर लेने का दावा किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की गिरफ्तारी की भी कोशिश की जा रही है.






