जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की टाटानगर अचीवर्स शाखा का गठन हुए 3 जुलाई 2023 को तीसरा साल पूरा हो जाएगा. स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा ने 7 दिवसीय फॉर्मेशन वीक सेलिब्रेशन के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुवात मंगलवार, 27 जून से होगी. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि संस्था की ओर से तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत 27 जून को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा. 28 जून को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण, 29 जून को आनंद सबके लिए, 30 जून को ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर, वितरण, 1 जुलाई को कॉमर्स में करियर काउंसलिंग, 2 जुलाई को पौधा रोपण एवं 3 जुलाई को चाइल्ड एडुकेशन एडॉप्शन ड्राइव का आयोजन किया जायेगा. संस्था के पदाधिकारियों ने युवाओं से इसमें शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है.




