घाटशिला : भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला मंडल में नव मतदाता सम्मेलन रविवार को आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने की. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. नव मतदाता सम्मेलन भाजयुमो का प्रमुख कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो ने कहा की हमारा देश युवाओं की सोच को लेकर चलने वाला देश है. हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाला देश है. जहां मतदान का महत्व सबसे अधिक है. 2014 के बाद से युवाओं ने जिस प्रकार से जोश के साथ राष्ट्र और देश के लिए समर्पित सरकार के प्रति मतदान किया है और आने वाले समय में ये जोश और बढ़ने वाला है.(नीचे भी पढ़े)
मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने भी अपना वक्तत्व रखते हुए कहा संसार में अनेक प्रकार की शासन-व्यवस्थाएं प्रचलित है. उनमें लोकतंत्र या जनतंत्र एक ऐसी शासन-व्यवस्था का नाम है, जिसमें जनता के हित के लिए, जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन किया करते हैं. इसी कारण जिन देशों में इस प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है. राजनीतिक शब्दावली में उन्हें लोक-कल्याणकारी राज्य और सरकार कहा जाता है. यदि लोक या जनता द्वारा निर्वाचित सरकार लोक-कल्याण के कार्य नहीं करती, तो उसे अधिक से अधिक पांच वर्षों के बाद बदला भी जा सकता है. पाँच वर्षों एक बार चुनाव कराना लोकतंत्र की पहली और आवश्यक शर्त है. (नीचे भी पढ़े)
चुनाव में प्रत्येक बालिग अपनी इच्छानुसार अपने मत का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को जिता और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है. इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करता है. इन्हीं तथ्यों के आलोक में लोकतंत्र में चुनाव का महत्त्व रेखांकित किया जाता है. आने वाले चुनाव में भी यह युवा जिन लोगों का 18 साल हो गया है वह जल्द ही अपना वोटर कार्ड बनाएं एवं आने वाले समय में देश हित में मतदान करें और वापस ऐसे प्रधानमंत्री का चुनाव करें जो देश हित की प्रति समर्पित हो.मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, सूरज प्रजापति, सिमोन मुर्मू, राधे श्याम कुमार, अजीत हांसदा, सूरज कुमार समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे.



