
जमशेदपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 और 12 सितंबर को जमशेदपुर में होगी. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने बताया, कि उक्त कार्यकारिणी की बैठक में देश भर के कायस्थ महासभा से जुड़े अतिथि शिरकत करेंगे. जहां समाज के उत्थान और बेहतरी को लेकर एक रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. महासभा वैसे सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करती है, जो समाज की बेहतरी के लिए काम करेगी. उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की.



