
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये उपश्रमायुक्त (डीएलसी) के तौर पर राजेश प्रसाद का पदस्थापन किया गया है. रांची से उनको जमशेदपुर में प्रभार देकर भेजा गया है. अब तक उपश्रमायुक्त का पद करीब दो माह से खाली है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से राजेश प्रसाद को प्रभार दिया गया. वैसे राजेश प्रसाद को राकेश कुमार की जगह सिर्फ वेतन निकासी का अधिकार दिया गया है. इसके आधार पर श्रम विभाग का वे कोई काम नहीं कर पा रहे है. अब नया बदलाव की मांग उठ रही है. उप-श्रमायुक्त बनाये जाने के बाद राजेश प्रसाद का अभिनंदन यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडेय के नेतृत्व में मजदूरों ने किया. उनसे सभी मजदूरों ने आग्रह किया कि 4-5 महीनों से जमशेदपुर जिले में उप-श्रमायुक्त नहीं होने के कारण मजदूरों के औद्योगिक विवादों का निष्पादन व सेक्शन 2आरए में श्रम न्यायालय में रेफरेंस तथा ग्रेच्युटी एक्ट में कोर्ट की सुनवाई लम्बित हो रही है जिससे उनको काफी कठिनाइयों से का सामना करना पड़ रहा है. उन तमाम समस्याओं से मजदूर हित में जल्द निजात दिलाने की मांग की गयी. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे श्रम मंत्रालय, श्रम आयुक्त कार्यालय रांची से संपूर्ण प्रभार मिलते ही तमाम समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा एंव विवादों का निष्पादन किया जाएगा.






