
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे एक ओर सोशल पुलिसिंग के जरिये जनता को पुलिस से जोड़कर काम करना चाह रहे है तो एकाध थानेदार उनके सारे किये पर पानी फेरने में लगे हुए है. ऐसा ही वाक्या सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जमशेदपुर के एसपी ऑफिस के सामने धरना पर बैठे.
वजह है कि सिदगोड़ा थाना प्रभारी द्वावा एक सरकारी जमीन को लीज का जमीन बताकर फरजी दस्तावेज के आधार पर मकान बनवा दिया. मकान के साथ दुकानें बनवा दी और जब लोगों ने आपत्ति दर्ज करायी तो ऊपर से आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ ही पुलिस ने दमनात्मक कार्रवाई कर दी. इन लोगों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है और मांग की है कि अगर जमीन को खाली नहीं कराया गया तो वे लोग किसी भी हद तक चले जायेंगे. वैसे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हो रहा है. इस अतिक्रमण को रोकने के बजाय थानेदार द्वारा पैसे लेकर ही अतिक्रमण कराने का आरोप लगातार सामने आ रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है.







